देवरिया, मार्च 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने किसानों, मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को दिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के आनंद प्रकाश चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य कलक्टर शर्मा, चक्रपाणि तिवारी, कमला यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासन को दिये ज्ञापन में सभी वृद्ध किसानों, मजदूरों, दस्तकारों को 10 हजार मासिक पेंशन देने, स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, बिजली संशोधन कानून-2020 को वापस लेने, मजदूर विरोधी श्रम कानून को निरस्त करने, आउटसोर्सिंग को बंद करने, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 26 हजार महीना देने, किसानों, श्रमिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.