गंगापार, दिसम्बर 11 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में कार्यरत आशा, आशा संगिनी सहित कर्मचारियों ने कई महीनों से लंबित भुगतान और शासन स्तर पर हो रही लापरवाही के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष ममता यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सीएचसी सैदाबाद के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि मार्च 2025 से आधार भुगतान, राज्य प्रदत्त अनुग्रह राशि, नियमित प्रोत्साहन मानदेय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत देय अन्य मदों का भुगतान रोका गया है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार ज्ञापन देने, वार्ता करने और अनुरोधों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। आशा कर्मियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से लंबित भुगतानों के साथ-साथ कई प्रोत्साहन मदों में शासन द्वारा घोषित राशि भी समय पर नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.