बोकारो, जुलाई 18 -- विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ मना सावन महोत्सव फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के शास्त्री नगर स्थित टैक्स कंसल्टेंट मनोज कुमार सिंह के आवास में सावन महोत्सव का आयोजन किया। विविध रूप और हरे रंग से सुसज्जित महिलाओं ने नृत्य व संगीत सहित अन्य प्रस्तुति कर आपस में सावन की खुशियां बांटी। इस दौरान अनेक मनोरंजक खेलो का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं सहित बच्चों ने भी भाग लिया। इसी बीच अभी अभी पायलट बने मनोज सिंह के बेटे ऋषिराज सिंह को महिलाओं ने बुके देकर शुभकामना दी। आग्रह पर ऋषिराज ऊर्फ मोलू ने कई बेहतरीन गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि एनडीपीएस फुसरो की निदेशिका सुषमा सिंह ने कहा कि सावन माह का एक विशेष महत्व है। सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। संचालन नेहा सोनी ने किया। अवतारी देवी, रीता किशन, खुशबू सिंह,...