रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की, संवाददाता। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक के तत्वाधान में बीईजी एंड सेंटर पवेलियन में चल रहे इंटर हाउस एथलीट मीट के दुसरे और तीसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यालय स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक खेलोत्सव में बुधवार को भी प्रतिभागियों ने विभिन्न खेतों में अपनी कला का प्रर्दशन किया। 200 मीटर बालक वर्ग विभिन्न क्षेणी में अभिनंदन, अक्षित, गुलशन, सादिक और रोहन प्रथम रहे, धैर्य, हार्दिक, सहान, रानू और उमंग द्वितीय और पीयूष, आयुष्मान, अनमोल और लक्षित तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में आरुषि, प्रियांशी, आस्था और इशिका प्रथम, अदिति, आनिया, रीतलाल, रौनक व यामिनी द्वितीय, परिधि, अंशिका, अनिष्का, पारुल, आरुषि और निशा तृतीय रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...