रुडकी, फरवरी 21 -- बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को जनपद स्तरीय नृत्य, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। नृत्य प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय रुड़की कॉलेज प्रथम रहा। नृत्य प्रतियोगिता में मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज द्वितीय और केएल डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में एसडी डिग्री कॉलेज रुड़की, राजकमल कॉलेज रुड़की, क्वाड्रा इंस्टीट्यूट रुड़की क्रमश पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकमल कॉलेज रुड़की, दूसरा चमन लाल डिग्री कॉलेज तथा तीसरा आरोग्यम मेडिकल कॉलेज को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.