दुमका, जनवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.एड. सेमेस्टर-3 परीक्षा 2024 (सत्र 2023-25), बी.बी.ए./बी.सी.ए. सेमेस्टर-5 परीक्षा 2024 (सत्र 2022-25), बी.लिब. सेमेस्टर-2 परीक्षा 2025 (सत्र 2024-25) तथा यू.जी. सेमेस्टर-4 (ओल्ड कोर्स) स्पेशल परीक्षा 2024 के परिणाम जारी किए गए हैं। घोषित परिणामों में एम.एड. सेमेस्टर-3 एवं बी.बी.ए./बी.सी.ए. सेमेस्टर-5 में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि बी.लिब. सेमेस्टर-2 में 93.43 प्रतिशत तथा यू.जी. सेमेस्टर-4 (ओल्ड कोर्स) स्पेशल परीक्षा में 97.54 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...