वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को प्रथम पाली में पंजीकृत 12,663 अभ्यर्थियों में से 10,581 उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 13,781 में से 12,032 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इससे पूर्व शनिवार को प्रथम पाली में 14,727 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,192 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,535 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 701 अभ्यर्थियों में से 411 ने परीक्षा दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.