गिरडीह, जून 17 -- गिरिडीह। सदर प्रखंड के डमरगुरहा ग्राम में पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के समक्ष बड़ी तादाद में लोगों ने विभिन्न दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थाम लिया। इस दौरान पार्टी की स्थानीय ब्रांच और किसान सभा कमेटी गठित की। साथ ही अपने हक-अधिकारों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व हुई आम बैठक में स्थानीय ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गांव-पंचायत की समस्याओं से लेकर राज्य और देश की मौजूदा स्थितियों तथा सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने अपने ज्वलंत सवालों को लेकर उनका वोट लेनेवालों के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया। वहीं, लोगों की बातों को सुनने के बाद यादव ने कहा कि गांडेय क्षेत्र की जनता के साथ विकास के नाम पर आज तक धोखा ही हुआ है। यहां जनता के मूलभूत सवालों की हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.