हाजीपुर, फरवरी 25 -- राघोपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार एक्साइज हाजीपुर, एएलटीएफ राघोपुर एवं रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से दूसरे दिन सोमवार की दोपहर में रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद टोंक दियारा में संचालित 10 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 46600 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। उक्त कार्रवाई रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं एएलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में एक्साइज विभाग हाजीपुर ने की। थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि जा...