समस्तीपुर, मई 3 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगह पर विभिन्न घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में जहां गोविंदपुर खजूरी गांव में मारपीट की घटना में गुलशन परवीन तो वही लदौरा गांव में गुरुवार की देर शाम एक चाय की दुकान में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में राजेंद्र साहनी जख्मी हो गया। वही सिंघिया गांव में बाइक दुर्घटना में बृजेश शाह के 3 वर्षीय पुत्र कृष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही प्रभारी थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि जख्मी लोगों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.