औरंगाबाद, अगस्त 16 -- सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने ध्वजारोहण से किया। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान का समापन भी किया गया। गार्ड कमांडर दिव्यांश राज के प्रतिनिधित्व में तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। प्राचार्य ने गार्ड का निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड में एनसीसी कैडेट्स ने परेड का प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर सुमन कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, गीत, भाषण, नाटक और कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और देश के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। बर्सर डॉ. विवेक कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.