दरभंगा, फरवरी 4 -- बेनीपुर, निज संवाददाता। पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभों का फार्मर आईडी बनाने की गति बढ़ाने के लिए एसडीएम मनीष कुमार झा एवं बीडीओ प्रवीण कुमार ने मंगलवार को विभिन्न किसान केंद्र का निरीक्षण किया। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के दो दर्जन किसान केंद्र का निरीक्षण कर फार्मर आईडी बनाने में तेजी लाने की कड़ी हिदायत दी। बीते दो दिनों में करीब 300 मनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में कुल 12191 लाभुकों में सिर्फ अब तक 2400 का फार्मर आईडी बन चुका है। 9792 लाभुकों का फॉर्म आईडी नहीं बना है। सभी लाभुकों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन ने हावीभौआड़, हरिपुर, सजनपुर, बलनी के अलावा पोहद्दी, कन्थूडीह, देवराम, डखराम, माधोपुर आदि गांव के किसान केंद्र का निरीक्षण किया। बीडीओ ने पूछने पर बत...