घाटशिला, फरवरी 23 -- विभिन्न कार्यक्रम के बीच 4 मार्च को मनेगा सांसद का शहादत दिवस घाटशिला। संवाददाता शहीद सुनील महतो एवं शहीद प्रभाकर महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में सोमवार को गालूडीह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों वीर शहीदों का शहादत दिवस 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा। सबसे पहले गालूडीह बस स्टैंड में स्थापित मूर्ति पर मल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद वीर शहीद प्रभाकर महतो की समाधि खडियाडीह गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। मुख्य रूप से बाघूड़िया स्थित शहादत स्थल पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस क्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। आयोजन समिति की ओर से ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियो...