सहरसा, नवम्बर 21 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से विभिन्न कांड दो युवक को गिरफ्तार तक पुलिस ने न्याय की विरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि थाना कांड संख्या 357/25 के अभियुक्त सुहथ भरना वार्ड नंबर 16 चंचल यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही सौरबाजार उत्पाद बाद संख्या 15/25 के अभियुक्त सौरबाजार वार्ड नंबर 04 निवासी जनार्दन पासवान के पुत्र दुलारचंद पासवान को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेजा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दो अलग अलग कांड में दो युवक को गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...