हजारीबाग, फरवरी 4 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग के 22 छात्र छात्राओं का एक दल दो शिक्षकों के नेतृत्व में गुजरात के गांधीनगर में दस दिवसीय शैक्षिक परिभ्रमण तथा संगोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान किया। विभाग के द्वारा इन विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन विद्यार्थियों के नेतृत्व के लिए विभागीय प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार तथा डॉ अमिता कुमारी को उपदेशक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। ये विद्यार्थी भारतीय अध्यापक शैक्षिक संस्थान, गांधी नगर, गुजरात तथा गुजरात विद्यापीठ जाएंगे। अपने झारखंड राज्य की संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी वहां करेंगे। बताते चलें कि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कुलपति विधिवत् पूरी टीम को शुभकामनाएं देकर गंतव्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.