हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विवि प्रवक्ता डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने दी । बताया कि उक्त आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग और आईंक्यूएसी की ओर से किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वाह्न 11:30 बजे वनस्पति विज्ञान विभाग में अंतर विभागीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिसका विषय होगा बेहतर कल के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग। जिसके लिए विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास के प्रति जागरूकता फैलाना और साथ ही उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। साथ ही विद्यार्थियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.