हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि स्थित क स्वामी विवेकानंद सभागार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान माला का शुभारंभ शनिवार 10 दिसंबर को पूर्वाहन 11:30 को किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने बताया कि इस प्रथम ऐतिहासिक व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे। व्याख्यान का विषय शिक्षा के वर्तमान मुद्दे और परिप्रेक्ष्य। इस अवसर पर मुख्य वक्ता होंगे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार होंगे। बताते चलें कि कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गत दिनों मिलकर विभावि , हजारीबाग में दिशोम गुरु पीठ की स्थापना का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ता...