हजारीबाग, फरवरी 7 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। चतरा स्थित मॉडल कॉलेज में आखिरकार आनलाईन पढ़ाई शुरू हो गई। शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों में पढ़ने की ललक को देखते हुए सकारात्मक और सार्थक प्रयास करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आनलाईन पढ़ाई शुरू करवा दी। कुलपति के सराहनीय पहल के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर अमित कुमार सुमन द्वारा मॉडल कॉलेज, चतरा में शनिवार को पूवार्हन 11:30 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक ऑनलाइन कक्षा का आयोजन हुआ। इस कक्षा में मॉडल कॉलेज, चतरा के सभी शिक्षक और अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए । इस आशय की जानकारी देते हुए मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने बताया कि कुलपति के प्रयासों से चतरा में आज एक शैक्षिक क्रांति देखने को मिला कुलपति ने ऐसी व्...