हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में शनिवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय था बायोटेक्नोलॉजी में शोध और विकास का महत्व। मौके पर मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल एंड एकेडमिक रिसर्च, रांची के निदेशक डॉ आरती महतो ने बायोटेक्नोलॉजी जैसे एक आधुनिक विषय में शोध के महत्व के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि झारखंड जैसे राज्य में बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध की असीम संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को लघु शोध परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित जानकारियां दी गई। शोध के कार्यों को धरातल पर कैसे उतारा जा सकता है, इस विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा की। व्याख्यान के विषय से संबंधित कई प्रश्नों को लिया और और विस्तार से समझाया। इससे पूर्व बायोटेक्नोलॉजी विभाग के नि...