सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर विभावरी संस्था द्वारा रविवार को लक्ष्मीधाम कॉलोनी में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ राम विनय शर्मा ने कहा कि कविता साहित्य की वह विधा है, जो त्वरित गति से श्रोता के हृदय को प्रभावित करती है। युगों से काव्य की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है, जिसे आज भी कवि वृंद अपनी अभिव्यक्ति से प्राणवान बनाए हुए हैं। काव्य गोष्ठी में आपी सारस्वत, डॉ विजेंद्र पाल शर्मा, पीएन मधुकर, सहीराम, डॉ विजेंद्र पाल शर्मा,आशीष मधुकर, आदेश कुमार, रामकुमार शर्मा और डा आर पी सारस्वत ने काव्य पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...