फरीदाबाद, जुलाई 22 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले जाने अनजाने लोगों की स्मृति में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इस वर्ष 14 अगस्त को फरीदाबाद में मनाया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा,जिसमें प्रदेशभर से समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को यहां आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व, एक पखवाड़े तक प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन हरियाणा सरकार और पंचनद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में...