फरीदाबाद, अगस्त 14 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित मैदान पर गुरुवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री राजेश नागर, पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार शाम को आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने बताया कि विभाजन की त्रासदी इतनी बड़ी दुर्घटना थी जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है और समय के साथ...