नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नीतीश सरकार10.0 के मंत्रियों ने अपनी कुर्सी संभालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद शनिवार को कई मंत्री अपने कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इनमें सबसे आगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी रहे। नव निर्वाचित मंत्रियों के अपने अपने विभाग पहुंचने का सिलसिला जारी है। पद संभालते ही अशोक चौधरी ऐक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के वीजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। राज्य की आर्थिक उन्नति के लिए ग्रामीण सड़कों का बेहतर रहना जरूरी है। पूरे साल तक उपयोग में आने वाली सड़कें बनाई जाएंगी। प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। पांच साल में सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा। अशोक चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.