मुरादाबाद, जनवरी 27 -- 77 गणतंत्र दिवस पर विकास, कृषि, निर्माण और समाज कल्याण विभाग में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। समारोह में जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, पीडी स्वेतांग पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, एआर को-ऑपरेटिव अमरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ.आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद यादव और पीआरडी और युवा कल्याण विभाग के प्रमुख भगवान दास सहित सभी कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर मुख्य अभियंता कमला शंकर चौधरी, एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय पर पीडी अरविंद कुमार और समाज कल्याण विभाग की ओर से डॉ.बीआर आंबेडकर छात...