बांका, जुलाई 27 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत स्थित सगुनी - गिधौड़ा बहियार में सौ एकड़ जमीन पर एक पखवारे पूर्व धान रोपाई कर दिया गया। धान जब लहलहाने लगी तो बरसाती पानी की बाढ़ आ गई। जिसमें किसानों के धान रोपनी की हुई सौ एकड़ भूमि तालाब में तब्दील हो गया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बताया कि धान ने अपना रंगत अब धीरे-धीरे दिखाना शुरू किया था कि खुद पानी में सराबोर हो गया। जिससे किसानों में विभाग और संवेदक के खिलाफ गहरा आक्रोश पनपना शुरू हो गया। प्रगतिशील किसान विमल मिश्र, अखिलेश मिश्र, प्रहलाद मिश्र, सोनू मिश्र, एन के सिंह, रविंद्र कुमार , प्रमोद राम, दिलीप कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि गंगटी नदी पर खुनिया पुल बने करीब दो वर्ष हो गया। पुल के समीप विभाग द्वारा सगुनी - गिधौड़ा संपर्क पथ कच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.