अलीगढ़, अप्रैल 25 -- -अधिकतर नमूनों में जीवांश कार्बन की पाई गई कमी अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खेती में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। इसे बचाने के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच जरूरी है। इस बार मृदा परीक्षण विभाग को जिले से 24 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य मिला है। विभाग ने नमूने लेने शुरु कर दिए हैं। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी में होने वाली पोषक तत्वों की कमी व अधिकता की जानकारी पता चलता है। पूर्व में 12 हजार नमूनों की जांच की गई थी। इसके मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किए गए। इस बार शासन ने 24 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य दिया है। जिले में 12 ब्लॉक हैं। विभाग को प्रति ब्लॉक के 20 गांव में से प्रति गांव 100 मिट्टी के नमूने लेने हैं। किसान खुद भी अपने खेत की ...