विकासनगर, सितम्बर 15 -- सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में राजनीति विज्ञान विभाग और अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में विभागीय परिषद का गठन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद में अध्यक्ष आंचल बिष्ट, उपाध्यक्ष अरुणा, सचिव सुभाष चौहान, सह सचिव तनिषा शर्मा, कोषाध्यक्ष सौम्या चौहान और काजल, निशा वर्मा, मीरा, साक्षी, तनिषा राणा सदस्य चुने गए। अंग्रेजी विभाग की परिषद में निखिल कुमार अध्यक्ष, सनी राणा उपाध्यक्ष, साक्षी सचिव, पंकज दत्त सह-सचिव, नेहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान रेखा, याशिका, अम्बिका, गीता, साक्षी, निखिल, सनी राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...