पटना, मार्च 11 -- विधान परिषद ने मंगलवार को सरकार को बिहार विनियोग विधयेक 2025 के तहत 11 हजार 187 करोड़ 12 लाख रुपए वेतन और विकास कार्य पर खर्च करने की मंजूरी दे दी। इसके पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विनियोग विधेयक पारित करने का प्रस्ताव रखा था। 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यव-विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच कई बार टोका-टोकी हुई। सम्राट चौधरी के उत्तर देने के दौरान विपक्षी सदस्यों ने राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन से वाकआउट कर दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न मदों में राशि व्यय कर विकास कार्य को गति देगी। राज्य सरकार का फोकस रोजगार और नौकरियों पर है। मुख्यमंत्री ने 50 लाख रोजगार और सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया है। सीएम की प्रगति यात्रा में 430 योजनाओं को स्वीकृत दी गयी ह...