बेगुसराय, सितम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मटिहानी प्रखंड अंतर्गत विप्लवी पुस्तकालय गोदरगावां में शुक्रवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से इसके निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की अनुशंसा की गई है। समारोह की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक वपूर्व विधायक राजेन्द्र राजन ने की। शिलान्यास कार्यक्रम पुस्तकालय के संस्थापक सह प्रथम सचिव स्मृतिशेष सत्यनारायण शर्मा की पुत्रवधू वैदेही देवी (पति दिवंगत रुद्र नारायण शर्मा) द्वारा प्रदत भूमिखंड पर मोनावर इस्लाम एवं पुस्तकालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से किया गया। पुस्तकालय संयुक्त सचिव राम बहादुर यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का हमलोग साक्षी बने हैं। इस दौर में भी जमीन दान करने वाले लोग हैं। व...