रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रांची के डनगरा टोली के स्वर्ण भूमि वेंकैट हॉल के सभागार में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अंग वस्त्र, बुके देकर अभिनंदन किया गया। विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, प्रदेश सचिव कृष्णा उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक निरंजन शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शशांक भारद्वाज, विप्र फाउंडेशन के रामगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय और जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...