बोकारो, मई 4 -- फुसरो। सम्पूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद बोकारो के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पिछरी उत्तरी निवासी गुलचंद मिश्रा ऊर्फ गल्लू मिश्रा के पुत्र विपुल मिश्रा की निर्मम हत्याकांड पर मृतक के स्वजनों से मिले और ढांढ़स बंधाया। इस दौरान परिषद के महामंत्री डॉ अशोक कुमार पांडेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हत्याकांड के आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय। ये दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडेय, जिला अध्यक्ष श्यामल झा, मुख्य परामर्शक उमेश चंद दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय तिवारी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे। इससे पहले गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय के पुत्र सह भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय भी मृतक के परिजन...