अररिया, फरवरी 2 -- केन्द्रीय बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों की अलग-अलग रही प्रतिक्रिया अररिया, निज संवाददाता केन्द्रीय बजट 2025 को दिशाहीन एवं गरीब विरोधी बताते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें गरीबों को राहत देने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। वहीं एनडीए समर्थकों ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला यह बजट है।राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनन्द ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के लिए करों में वृद्धि की गई है। इससे उनकी आय पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सामाजिक कल्याण पर कम खर्च किया गया है। इससे गरीबों और वंचित वर्गों को उत्थान नहीं हो पायेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य पर कम ध्यान दिया गया है। इससे देश के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद नहीं मिलेगी। किसानों के लिए कम सहायता दी गई है।किसानों की आय और उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.