लखनऊ, मार्च 4 -- नगर विकास विभाग विभाग का बजट पास लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तथा वैश्विक नगर बनाने में लगी हुई है। विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार रूपी बबूल का समूल नाश किया जा रहा है। एके शर्मा ने मंगलवार को सदन में नगर विकास व बिजली विभाग के बजट पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग विरोधाभासी बातें कर रहे हैं। सपा के अमिताभ बाजेपयी खुद मान रहे हैं कि सरकार के बजट खर्च का रिकार्ड अच्छा है जबकि रविदास मेहरोत्रा कह रहे हैं कि बजट खर्च नहीं हो पा रहा। उन्होंने पिछली सपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि उस वक्त लोग शहरों से पलायन कर रहे थे, लेकिन आज माहौल बदल गया है। बदले हालात पर शेर पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.