अलीगढ़, फरवरी 1 -- यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को अलीगढ़ में राजभर ने कहा कि अगर शंकराचार्य को राजनीति ही करनी है, तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि किसी राजनीतिक दल को ज्वाइन कर पार्टी का झंडा लेकर जनता के बीच जाएं। राजभर ने कहा कि महात्माओं को इस तरह की राजनीति शोभा नहीं देती। साधु-संतों का काम समाज में भाईचारा फैलाना और अमन-चैन कायम करना है, न कि राजनीतिक दलों की तरह "पार्टीबंदी" करना। राजभर का यह बयान प्रयागराज माघ मेले में हुए विवाद के बाद आया है। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रही शंकराचार्य की पालकी को पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। इसके बाद शंकराचार्य 11 दिन तक उसी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.