पटना, मार्च 9 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि विपक्ष का कल्याण और आरक्षण परिवार तक ही सीमित है। एनडीए सरकार ने सभी वर्गों के गरीबों की चिंता की है। रविवार को मिलर हाईस्कूल के मैदान में अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच की ओर से आयोजित हुंकार सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ों और अतिपिछड़ों को एनडीए ने ही सम्मान दिया है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में जरासंध की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। बिना किसी के नाम लिए राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज प्रतिपक्ष के लोग कहते हैं कि बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल होना चाहिए। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.