आगरा, अप्रैल 15 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एटा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैइया के समर्थन में नामांकन सभा के दौरान सपा, कांग्रेस व आप पर निशाना साधा। गठबंधन दल आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे बताए। कांग्रेस व आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया, राहुल वेल पर हैं और केजरीवाल जेल में। भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। सोमवार को तीर्थ नगरी सोरों में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में हासिए पर है। सपा सरकार में हुई अराजकता से जनता ऊब चुकी है। प्रदेश में भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में सात दिन रा...