मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विन्ध्यवासिनी के धाम विंध्याचल में चल रहे नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के दौरान बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत देवी गीतों और भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। महोत्सव के द्वितीय दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपाध्यक्ष, राज्य वर्ग आयोग (राज्यमंत्री) सोहनलाल श्रीमाली ने देवी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विन्ध्य महोत्सव के आयोजन से जनपद की संस्कृति और लोकविधा को प्रदेश और देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचाने का सुनहरा अ...