जौनपुर, फरवरी 9 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी विनोद बिंद की शादी समारोह से लौटते समय गुरुवार देर रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सरपतहा थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में हुई इस घटना में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। 32 वर्षीय विनोद बिंद बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते थे। परिवार के एकलौते कमाने वाले की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता जवाहर बिंद पिछले दिनों एक दुर्घटना में पैर टूटने के कारण बिस्तर पर हैं। घटना के तीन दिन बाद भी स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद के लिए नहीं पहुंचे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने भी अभी तक कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। मृतक विनोद बिंद की पत्नी इंद्रावती अपनी छह वर्षीय पुत्री आरुषि और तीन वर्षीय पुत्र अनय के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। समाजस...