मुरादाबाद, अगस्त 31 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार पांडेय को महानगर अध्यक्ष तथा गौरव क्षत्रिय को महानगर मंत्री नियुक्त किया गया। महानगर उपाध्यक्ष पर संजीव कुमार, डॉ. अनीता, कुशल कुमार, दीपक मिश्रा, संजय कुमार मनोनीत किए गए। महानगर सहमंत्री के रूप में छविनाथ अरोड़ा, ऋषभ गौतम, प्रसून माथुर, पायल यादव, राजा शर्मा को नियुक्त किया गया। इसी तरह तहसील संयोजक अनमोल शर्मा, खेलों भारत संयोजक शिवा चहल को बनाया गया। मीडिया संयोजक हर्ष सक्सेना व सह संयोजक कुनाल को मनोनीत किया गया। सोशल मीडिया संयोजक रॉबिन चौधरी होंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा कि ...