मेरठ, जुलाई 29 -- नवगठित भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजबीर सिंह ने सोमवार को कार्यकारिणी का गठन किया। मेरठ के विनोद जिटौली को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा नोएडा प्रेस क्लब में की। चौधरी जीवन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रकाश प्रधान को राष्ट्रीय सचिव, उद्यम सिंह को संगठन मंत्री, अंकित चौधरी को प्रदेश प्रभारी, कौशल क्रांतिकारी को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...