गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- - रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में विनीत यूपी टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के क्रिकेट खिलाड़ी विनीत दुबे को रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में शामिल किया गया है। रविवार शाम यूपी टीम की ओर से विनीत दुबे को कॉल कर लखनऊ बुलाया गया। रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में विनीत यूपी टीम से गेंदबाजी करेंगे। विनीत मार्गदर्शन क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हैं। अकादमी के निदेशक दीपक पुनिया ने बताया कि रणजी ट्रॉफी में यूपी टीम के अभी दो मुकाबले बचे हैं। गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए विनीत को टीम में शामिल किया गया है। विनीत सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए। यूपी टीम का 22 जनवरी को झारंखड के साथ मुकाबला होना है। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं 29 जनवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,...