देवघर, अगस्त 8 -- मधुपुर। विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को आसनसोल रेल मंडल के नई डीआरएम का पदभार ग्रहण किया। गुरुवार को सादे समारोह में निर्वतमान डीआरएम चेतना नंद सिंह ने कार्यभार सौंपा। जानकारी के अनुसार भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा की 1994 बैच की एससीआरए 1991 की अधिकारी हैं। आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले विनीता श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एनसीआरटीसी में प्रतिनियुक्ति पर थीं। इस बात की जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ विप्लव बाउरी ने दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...