रांची, मार्च 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 200 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड राज्य के आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। विदित हो कि 3 मार्च, 2025 को झारखंड विधानसभा में 2025-26 के लिए वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया था, जो 24 मार्च, 2025 को झारखंड विधानसभा में पारित हुआ। राज्यपाल ने उक्त बजट से संबंधित विनियोग विधेयक को स्वीकृति दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...