दरभंगा, सितम्बर 8 -- जाले। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन विनाशकारी गठबंधन है। जेपी के नेतृत्व वाला 'संपूर्ण क्रांति कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी कार्यों व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के विरुद्ध था। उस आंदोलन में लालू प्रसाद यादव भी भागीदार थे। आज वे कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं। उन्होंने लालू प्रसाद से सवाल पूछा कि क्या जेपी का आंदोलन गलत था? ये बातें उन्होंने रविवार को जाले के ब्रह्मपुर स्थित टीबीएस प्लस टू हाई स्कूल परिसर में आयोजित एनडीए के विस क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन-जन तक विकास को रोशनी पहुंचाकर मानव मूल्यों की रक्षा की है। बिहार के विकास मॉडल को अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। नगर विकास व...