बिजनौर, फरवरी 24 -- जनपद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नहटौर क्षेत्र के ग्राम सीकरी बुजुर्ग (मौजा दरबारपुर) का है, जहां स्थित विनायक कृषि फार्म में पिछले दस दिनों से लगातार गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। गुलदार की सक्रियता से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है। विनायक कृषि फार्म के स्वामी भोलानाथ त्यागी ने बताया कि पिछले दस दिनों से फार्म और उसके आसपास के क्षेत्रों में गुलदार को लगातार देखा जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की है कि गुलदार की मौजूदगी के कारण अब खेतों पर काम करना दूभर हो गया है। विशेषकर शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। गुलदार की लगातार दस्तक से न केवल सीकरी बुजुर्ग, बल्कि आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कभी भी किसी पशु या इंसान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.