कानपुर, मई 1 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहले मैच में विनर्स क्लब ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में पीएसी ने ग्रेजुएट क्लब को छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में वैदिक यूनियन ने वंडर वुमेंस को सात विकेट से पराजित किया। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 33.5 ओवर में 258 रन बनाए। टीम की ओर से अलमास शौकत ने 131 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने तीन, विशाल यादव व प्रियांशु रावत ने दो-दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में विनर्स क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में छह विकेट पर 260 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रितुराज सिंह ने 123 रन व प्रियांशु रावत ने 104 रन की धमाकेदार पारी खेली। गेंदबाजी में रिषभ राजपूत व अभिषेक को दो-दो सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.