रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय कुमार सिंह से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 17 अक्तूबर को अपना फैसला सुनाएगी। विनय कुमार सिंह को एसीबी ने हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उनके भाई अजय कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अखौरी अविनाश कुमार ने अदालत को बताया कि एसीबी ने विनय कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एसीबी के अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता की ओर से इसका विरोध कि...