सुल्तानपुर, जून 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता प्रादेशक चकबंदी अधिकारी संघ की जिला कमेटी का चुनाव बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुआ। प्रदेश संगठन मंत्री प्रादेशिक चकबंदीकर्ता संघ उत्तर प्रदेश अनवर खां चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष के पद पर विनय कुमार सिंह बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुलतानपुर, जिला संरक्षक उप संचालक चकबंदी रामकिशोर शर्मा बने। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायिक अरविन्द द्विवेदी जिला महामंत्री बने। चकबंदी अधिकारी चन्द्रकिा प्रसाद उपाध्यक्ष, सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष और सहायक चकबंदी अधिकारी राधेश्याम गुप्ता सम्प्रेक्षक बने। चुनाव अधिकारी ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.