रांची, जनवरी 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के आय से अधिक संपत्ति केस में रिमांड पर लिए जाने के बाद एसीबी ने पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को रिमांड के पहले दिन उनसे एसीबी के जांच पदाधिकारी ने पूछताछ की। दिन के 11 बजे उन्हें रिम्स से एसीबी मुख्यालय लाया गया। एसीबी ने शुरुआती जांच में पाया है कि विनय कुमार चौबे ने अपने ज्ञात आय के स्रोतों से कुल 2.20 करोड़ रुपये अधिक की कमाई की। रोजाना के खर्चों, विदेश टूर, डेबिट व क्रिडिट कार्ड, फ्लैट की खरीद व अन्य जीवन यापन पर 3.47 करोड़ रुपए खर्च किए। इस तरह उनके द्वारा किया गया खर्च कुल आय से 53 फीसदी अधिक है। एसीबी सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में वह खास सहयोग नहीं कर रहे हैं। एसीबी शनिवार को भी विनय चौबे से पूछताछ करेगी। किन-किन पहलुओं पर सवाल-जवाब - साले शिपिज त्रिवेदी...