श्रीनगर, फरवरी 25 -- भारतीय जनता पार्टी ने नए मंडल अध्यक्षों को नियुक्त करते हुए दायित्व सौंपा है। पौड़ी जिला चुनाव अधिकारी विनोद रतूड़ी ने श्रीनगर मंडल अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपाई विनय घिल्डियाल को जिम्मेदारी सौंपी है। घिल्डियाल पूर्व में भी मंडल उपाध्यक्ष समेत प्रदेश कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। घिल्डियाल ने कहा कि संगठन को सर्वोपरि मानते हुए सभी के सहयोग से पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने का वह काम करेंगे। वहीं जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.